-शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की माता कालोनी में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर आपस में गाली गलौच कर रहे युवकों को रोकना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। जहां गालियां दे रहे युवकों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। वहीं जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
शहर की देशवाल कालोनी में रहने वाले दानिश देशवाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में एक प्राइवेट स्कूल है, जिसमें वह बच्चों को पढ़ाने जाता है। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक आये दिन शराब पीकर तेज आवाज में गंदी-गंदी गालियां देने लगता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बृहस्पतिवार को फिर से वह स्कूल के बाहर खड़ा होकर गालियां देने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। उसने स्कूल में घुसकर जान बचाई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।