फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षिका ने काॅलेज में उत्पीडऩ का आरोप लगाया, खतरा भी बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल क्षेत्र के एक विद्यालय की शिक्षिका ने विद्यालय के दो शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर खुद को किसी दूसरे विद्यालय में संबद्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि दोनों शिक्षक उसके सामने अश्लील टिप्पणी करते हैं और उसपर फब्तियां कसते हैं। उसका कहना है कि विद्यालय में छात्राओं की संख्या कम होने के कारण जबरन वित्तविहीन कक्षा में पढ़ाई करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उसपर अनैतिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। विद्यालय में उपस्थित होने के बावजूद उपस्थिति पंजिका में अवकाश दर्ज कराया जा रहा है और उनकी वेतन वृद्धि रुकवा दी गई है। उसने अपने साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई है। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में किसी अन्य विद्यालय में संबद्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें