फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को गोली मारने के आरोपी चाय विक्रेता को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिपाही अरुण कुमार को गोली मारने के आरोपी चाय विक्रेता को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। बता दें कि सिपाही अरुण कुमार को आठ सितंबर की रात पुलिस लाइन से खेकड़ा ड्यूटी के लिए जाते वक्त बंदपुर के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उनकी पत्नी प्रियंका ने बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 22 सितंबर की रात पाली के पास दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर मुठभेड़ में घटना में शामिल आरोपी चाय विक्रेता किरणपाल निवासी महेशपुर चौपड़ा हाल निवासी नौरोजपुर रोड बागपत को गिरफ्तार किया था। दोनों पैरों में गोली लगने से किरणपाल घायल हुआ था।अगले दिन आरोपी किरणपाल को पुलिस अदालत में पेश करने के लिए लेकर गई तो वकीलों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। किसी तरह उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया था। उसकी जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने बताया कि अदालत ने जमानत अर्जी को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें