फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: स्वयं-सेविकाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन स्वयं-सेविकाओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह के सानिध्य व कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. किरण गर्ग के निर्देशन में चल रहे शिविर में शनिवार को सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमें जीवन में पूरे सामर्थ्य के साथ ज्ञान से प्राप्त अनुभवों को अपने व अन्य साथियों की भलाई में लगाना चाहिए। कहा कि प्रभावशाली व्यक्तित्व को अपने कर्म क्षेत्र पर आधारित लक्ष्य की प्राप्ति करने में करना चाहिए, इसके लिए अनुशासन जरूरी है जो कि जीवन के चहुंमुखी आयाम को प्राप्त करने में सफलता दिलाती है। डाॅ. किरण गर्ग ने भी जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया

खेकड़ा। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में स्वयंसेविकाओं ने काॅलेज परिसर में अभियान चलाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। संगोष्ठी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार ने समाज के उत्थान के लिए बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। स्वयंसेविकाओं को अनुशासित जीवन जीने के बारे में जानकारी दी। मौके पर डाॅ. मीनाक्षी, मधु जैन, वंदना, लोकेश्वर शर्मा, निखिलेश, उपेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश, दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें