फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो साल में जिले को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य

Fri, 24 Mar 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने जिले को टीबी मुक्त करने की कार्ययोजना बनाई है, जिसमें दो साल में टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए विभाग की ओर से सर्वे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस पर प्रेसवार्ता में सीएमओ डॉ दिनेश कुमार व जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में इस साल 596 टीबी के मरीज मिले हैं। वर्ष 2022 में जिले में 2895 टीबी के मरीज मिले थे।
1690 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1205 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कुल 1801 मरीजों को निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 68 लाख रुपये का भत्ता मरीजों को दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें