फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में तरन्नुम और स्लोगन प्रतियोगिता में साइना ने बाजी मारी

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित नेत्रदान पोस्टर पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में विजेता छात? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 37वें नेत्रदान जागरुकता पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कॉलेज की 27 छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी तरन्नुम ने प्रथम व कुमारी रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन राइटिंग में कुमारी साइना प्रथम और कुमारी अंजुम दूसरे स्थान पर रही। शुक्रवार को जिला अंधता निवारण समिति के चेयरमैन एवं रेडक्रॉस समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनिल गांधी ने विजेता छात्राओं को जियालाल प्रेमवती मेमोरियल प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें