फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: तनु पंवार मिस और अभिषेक त्यागी चुने गए मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में तनु पंवार को मिस फेयरवेल और अभिषेक त्यागी को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने एकल व सामूहिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर स्कूल का स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें