फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसे रेलवे हाल्ट: पानी व शौचालय की सुविधा नहीं, बैठने की बेंच भी टूटी पड़ी

Sun, 31 Jul 2022 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली-शामली वाया बागपत रेलवे लाइन पर मुख्य स्टेशनों पर जहां यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं, इस रेलवे मार्ग पर पड़ने वाले दस हाल्ट पर स्थिति बहुत खराब है।
विज्ञापन
अहेड़ा हाल्ट से बिना रूके गुजरती ट्रेन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-शामली वाया बागपत रेलवे लाइन पर मुख्य स्टेशनों पर जहां यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहीं, इस रेलवे मार्ग पर पड़ने वाले दस हाल्ट पर स्थिति बहुत खराब है। इन हाल्ट पर यात्रियों को न पानी मिलता है और न ही शौचालय की सुविधा है। यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सफाई न होने से झाड़ियां इतनी हो गईं हैं कि रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को जानवरों और आपराधिक वारदातों का खतरा रहता है।
विज्ञापन


दिल्ली-शामली वाया बागपत रेलवे लाइन पर लोनी से शामली की सीमा तक बागपत में दस हाल्ट हैं। इनमें गोठरा, सुन्हैड़ा, फखरपुर, अहैड़ा, सूजरा, अलावलपुर, बड़का, बावली, बूढ़पुर, असारा शामिल हैं। इन हाल्ट से 31 गांवों के लोग ट्रेन में सफर करते हैं। लेकिन इनमें किसी भी हाल्ट पर शौचालय नहीं है।

पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। वहां बैठने के लिए बेंच लगाई गईं थीं जो टूट चुकी हैं और उनको बदला तक नहीं गया है। रोशनी के लिए दस पोल में ये सिर्फ दो पर ही लाइट लगी हैं। हाल्टों पर सफाई न होने से झाड़ियां भी ऊंची-ऊंची हो गईं हैं। अंधेरे में गांवों के लोगों को झाड़ियाें में जानवरों से और आपराधिक तत्वों से खतरा रहता है। यह किसी एक हाल्ट की स्थिति नहीं है, बल्कि अधिकतर हाल्ट का यही हाल है।
विज्ञापन

 

अहेड़ा हाल्ट पर खराब पड़ा हैडपंप- फोटो : BAGHPAT

हाल्ट पर पहुंचते है इन गांवों के लोग
सुन्हैड़ा, बसी, फखरपुर, फिरोजपुर, नंगला बड़ी, अहमदनगर, गोठरा, घिटौरा, अहैड़ा, पाबला, हरचंदपुर, बंदपुर, खट्टा प्रहलादपुर, सूजरा, अलावलपुर, बड़का, औसिक्का, हिलवाड़ी, इदरीशपुर, बाम, बावली, गूंगाखेड़ी, आचार्यखेड़ा, छछरपुर, बूढ़पुर, ककड़ीपुर, सूजती, टीकरी, किरठल, रमाला, असारा समेत अन्य गांवों के लोग हाल्ट पर जाकर ट्रेन में सफर करते हैं।

हाल्ट पर न शौचालय की व्यवस्था है और न ही पानी मिलता है। अधिकांश हाल्टों पर रात में अंधेरा छाया रहता है। हाल्ट पर काफी परेशानी होती है, यहां सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए और इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। - आकाश निवासी बडक़ा
 

 

अहेड़ा निवासी रविन्द्र- फोटो : BAGHPAT

हमारे यहां हाल्ट पर कोई सुविधा नहीं है। हैंडपंप खराब पड़े हैं और शौचालय नहीं है। बैठने के लिए रखी गई बेंच भी टूट गई है। यहां सफाई नहीं होने से झाड़ियां उग आईं हैं। जबकि यहां से रोजाना काफी लोग दिल्ली जाते हैं। - रविंद्र निवासी अहेड़ा

विज्ञापन

 

 

अहेड़ा हाल्ट पर क्षतिग्रस्त हुई बेंच- फोटो : BAGHPAT

हाल्ट पर स्थिति काफी खराब है। पेयजल तक की कोई व्यवस्था नहीं है, शौचालय तक नहीं है। इस बारे में कई बार रेलवे के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - विपिन निवासी बावली

 

बावली निवासी विपिन- फोटो : BAGHPAT



रेलवे के अधिकांश हाल्ट पर पेयजल व्यवस्था है। अगर किसी जगह समस्या है तो उसका पता कराकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। शौचालय की व्यवस्था भी जल्द कराई जा रही है। इनके अलावा भी यात्रियों की समस्या है तो वह अवगत करा सकते हैं, जिससे उच्च अधिकारियों को उनके बारे में बताया जा सके। - सुधीर शर्मा, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत
 

बड़का निवासी आकाश- फोटो : BAGHPAT

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें