बड़ौत। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश व डीएम बागपत के निर्देशों पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फल मंडी बड़ौत मेें जांच कर पपीता, केला, शिमला मिर्च, गोभी व पालक के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। सहायक आयुक्त मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार फल एवं सब्जी को कृत्रिम रूप से पकाने व रंगने में उपयोग किए जा रहे सिंथेटिक रंग व पेस्टीसाइड की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत यह कार्रवाई हुई। संवाद