फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राइफल लो हाथ में... लगाओ मैदान के चार चक्कर

Fri, 24 Feb 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी नीरज कुमार जादौन
विज्ञापन
बागपत। गाड़ियों में डैशबोर्ड पर लगे कैमरों की जांच नहीं करने के कारण बड़ौत, चांदीनगर और महिला थानाध्यक्ष को शुक्रवार को सजा मिली। उनको एसपी ने हाथ में राइफल लेकर पुलिस लाइन के मैदान के चार चक्कर लगवाए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह को साप्ताहिक परेड कराई गई। थानाध्यक्षों से एसपी नीरज कुमार ने गाड़ियों में लगवाए गए कैमरों के बारे में जानकारी लेनी शुरू की।
एसपी ने पूछा कि किसने उन कैमरों की नियमित जांच की। जिस पर पता चला कि बड़ौत थाना प्रभारी नोवेंद्र सिरोही, चांदीनगर थाना प्रभारी शिवदत्त और महिला थाना प्रभारी मधु ठाकुर ने कैमरों की जांच नहीं की। एसपी ने उनको हाथ में राइफल लेकर दौड़ने की सजा सुनाई। उन सभी को पुलिस लाइन के मैदान के चार-चार चक्कर लगवाए गए।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा भी परेड का निरीक्षण करते हुए एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें