फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते उतरवाए, जूड़े खुलवाए, तब मिली परीक्षा केंद्र में एंट्री

विज्ञापन
नही मिले वाहन पैदल चलने को हुए मजबूर:बागपत-मेरठ रोड पर पैदल जाते अभ्यर्थी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को केंद्रों पर अधिक सख्ती देखने को मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर और महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्र और कंट्रोल रूम से सीसीटीवी से निगरानी की गई। वहीं, सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
जिले में दूसरे दिन 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। यहां पहुंचने के लिए परीक्षाथियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिवहन सेवा दुरुस्त नहीं होने से ई-रिक्शा एवं डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वाहन न मिलने पर कुछ परीक्षार्थियों को दौड़ लगानी पड़ी। डीएम राजकमल यादव और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिले के प्रशासनिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सीसीटीवी के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी लेकर परीक्षा संबंधी निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को 8261 ने छोड़ी परीक्षा
जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में रविवार को पहली पाली में 4 हजार 175 और दूसरी पाली में 4 हजार 086 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पंजीकृत 13 हजार 824 में से 9 हजार 640 और दूसरी पाली में 9 हजार 738 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
पीईटी के लिए आए परीक्षार्थियों का सफर रविवार को भी मुश्किल भरा रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। वहां कई बार ट्रेन आने पर भगदड़ की स्थिति बन गई। इसके अतिरिक्त बागपत और बड़ौत बस स्टैंड पर भी दिनभर भीड़ लगी रही।
डग्गामार वाहनों का सहारा
पीईटी के लिए दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने केंद्रों तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों और ट्रैक्टरों का सहारा लिया। कोई साधन न मिलने पर उन्हें दौड़ लगानी पड़ी।
-अधिकतर टेंपो भरकर चल रहे थे, वाहनों में भीड़ अधिक होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा देने के लिए लगभग पांच से छह किलोमीटर पैदल दौड़ लगानी पड़ी।-मोहित शर्मा, सहारनपुर
-रविवार को परीक्षा होने के कारण वाहनों में काफी भीड़ रही। लोगों को छतों और खिड़कियों पर लटकर सफर करना पड़ा। साधन न मिलने पर साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर बागपत पहुंचा। - विकास कुमार, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन

आसान आया प्रश्न पत्र नहीं हुई परेशानी
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में प्रश्न पत्र काफी आसान आया। परीक्षा देकर आई सहारनपुर की वंदना का कहना है कि पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, अमित कुमार का कहना है कि प्रश्न पत्र देखते ही परीक्षा का डर गायब हो गया।

बागपत यमुना इंटर कालेज में परीक्षा देने के बाद बाहर की ओर आते अभ्यर्थी- फोटो : BAGHPAT

बागपत यमुना इंटर कालेज में परीक्षा देने के बाद बाहर की ओर आते अभ्यर्थी- फोटो : BAGHPAT

बागपत के राजकीय कन्या इंटर कालेज में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर चैंकिग करते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत में परीक्षा के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस व वाहन- फोटो : BAGHPAT

ागपत में डग्गेमार वाहन से जाते अभ्यर्थी- फोटो : BAGHPAT

बेपटरी यातायात व्यवस्था, जोखिम में जान: जिले में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए यातायात की को- फोटो : BAGHPAT

बेपटरी यातायात व्यवस्था, जोखिम में जान: जिले में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए यातायात की को- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें