फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण करने वालों और बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। डीएम राजकमल यादव ने विभागों में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने पर नाराजगी जताई और वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध निर्माण करने वालों व बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाए। उन्होंने तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मार्गों व सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी विभाग लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के लिए अमीन को क्षेत्र में भेजे और तहसीलदार खुद भी क्षेत्र में जाएं।
डीएम ने आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकाएं, खतौनी अंश निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रतिपाल सिंह, चौहान, बागपत एसडीएम पूजा, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, बड़ौत सुभाष सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें