स्वतंत्र देव सिंह के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
बड़ौत (बागपत)। भाजपा हाईकमान द्वारा स्वतंत्र देव सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर के कैंप कार्यालय पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष जताया। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह पर सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया है। इसके चलते ही उन्हें दोबारा यह अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पार्टी में और मजबूती आएगी। विरेश तोमर ने कार्यकर्ता से पार्टी हित में कार्य करने और सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजन जैन, सत्यव्रत आर्य, मुस्तकीम असारा, ओमवीर धामा, अनस खान, प्रशांत भारद्वाज, अमित जैन चारु, अर्पण जैन, विपिन, दिनेश शर्मा अंतुरा, गौरव शर्मा, संतराम फौजी, जीतू, आजाद धामा, कुलदीप आदि शामिल रहे।