फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण 25 व 26 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ग्राम पंचायतों के गठन के लिए प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य 25 और 26 मई को शपथ लेंगे। इसके अगले दिन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन

चुनावी परिणाम आने के बाद से ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य शपथ का इंतजार कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने का समय निर्धारित हो गया है। 24 मई को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सूचना जारी की जाएगी। 25 और 26 मई यानी दो दिन तक शपथ ग्रहण समारोह होंगे। 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक कराई जाएगी। यह जानकारी बीडीओ राहुल वर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें