फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वच्छ भारत मिशन में घोटाले की जद में 66 गांव, जांच अधिकारियों को नहीं दिए अभिलेख

Wed, 23 Aug 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत करीब 70 प्रतिशत बजट खर्च कर दिया गया है और अभी कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप है कि बागपत के तकरीबन 66 गांवों में इस मिशन को तहत बड़ा घोटाला किया जा रहा है वहीं अब मामले की जांच की बात कही गई है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में कराए गए कार्यों में घोटाले का आरोप लगा है। जिसकी अब 66 गांवों में जांच कराई जाएगी। इसके लिए सभी गांवों में अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। उनको गांवों के अनुसार मिली धनराशि के साथ ही खर्च की जानकारी दी गई है। लेकिन किस कार्य पर अलग-अलग कितने रुपये खर्च हुए है, उसके लिए अभिलेख अभी नहीं दिए गए।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत गांवों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए पिछले वर्ष 66 गांवों के लिए 25 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी किए गए थे। जिससे गांवों में खाद के गड्ढे, आरसीसी सेंटर, शॉकपिट, पानी निकासी की नाली, नाले, कूड़ा एकत्र करने को ई-रिक्शा खरीदने समेत अन्य कार्य कराए जाने थे।

Trending Videos

स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत करीब 70 प्रतिशत बजट खर्च कर दिया गया है और अभी कार्य कराए जा रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि गांवों में कम राशि खर्च करके ज्यादा दिखाई जा रही है। जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक तक में इसमें घोटाले का आरोप लगाया गया। जिसके बाद इन 66 गांवों में घोटाले की जांच कराने का फैसला लिया गया है और सभी गांवों में जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।

जांच अधिकारियों को नहीं दिए अभिलेख
गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों की जांच के लिए लोनिवि, जल निगम और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। इन सभी को सूची भेजकर यह जानकारी दी गई है कि किस गांव को कितना बजट मिला था और उसमें से कितना खर्च हो गया है। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि किस-किस कार्य पर कितना-कितना पैसा खर्च किया गया है। उसके अभिलेख भी अधिकारियों को नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

असारा, डौला, किरठल में सबसे ज्यादा खर्च
स्वच्छ भारत मिशन फेज टू में अभी तक सबसे ज्यादा पैसा असारा गांव में 97 लाख रुपये में 75 लाख खर्च किए जा चुके हैं। डौला गांव में 78 लाख रुपये में 70 लाख खर्च किए गए है। किरठल गांव में 77 लाख रुपये में से 62 लाख खर्च हुए तो खट्टा प्रहलादपुर गांव में 50 लाख में 49 लाख रुपये खर्च किए गए है। इनके अलावा भी कई गांव ऐसे है, जिनमें खूब पैसा खर्च दिखाया गया है।

ककड़ीपुर व महावतपुर खर्च करने में फिसड्डी
स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत कार्य कराने में ककड़ीपुर और महावतपुर सबसे फिसड्डी दिख रहे हैं। जहां ककड़ीपुर में 31 लाख रुपये में केवल आठ लाख खर्च किए गए है, जबकि महावतपुर गांव में 36 लाख रुपये में 15 लाख और बावली में 60 लाख रुपये में 19 लाख खर्च किए गए है।

स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत कराए गए कार्यों की 66 गांवों में जांच कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी। - एमएल व्यास, सीडीओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें