अमीनगर सराय। मुजफ्फरपुर पोइस में पेयजल टंकी के निर्माण के लिए तीन बार सर्वे होने के बाद भी टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। टंकी का निर्माण न होने से गांव के साढ़े तीन सौ से अधिक परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।
लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार की हर घर जल योजना भी मुजफ्फपुर पोइस में परवान नहीं चढ़ पाई है। जल निगम की ओर से गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराने के लिए तीन बार सर्वे कराया जा चुका है, मगर आज तक निर्माण कार्य भी शुरु नहीं हो पाया है। विभाग की टीम हर बार टंकी के निर्माण कराने के लिए सर्वे कर वापस लौट आती है। टंकी का निर्माण न होने के कारण गांव के लोग सबमर्सीबल और हैंडपंपों के सहारे पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं।
350 से अधिक परिवारों को उठानी पड़ रही परेशानी
गांव में पेयजल टंकी का निर्माण न होने से 350 से अधिक परिवारों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हैंडपंप पर भीड़ होने के कारण आए दिन गांव की महिलाओं में विवाद होता रहता है। हैंडपंप अधिक भीड़ होने पर कई बार महिलाओं को कपड़े धोने के लिए खेतों में ट्यूबवैलों का सहारा लेना पड़ता है।
टंकी का निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान
गांव में तीन बार सर्वे होने के बाद भी आज तक टंकी का निर्माण शुरु नहीं हुआ है। ग्रामीणों को सबमर्सीबल और हैंडपंप से ही पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। - श्रीराम
टंकी न होने के कारण गांव के हैंडपंपों पर महिलाओं की कतार लगी रहती है। कई बार तो पानी को लेकर आपस में झगड़ा भी हो जाता है। - ईश्वरी देवी
गांव में पानी की टंकी का निर्माण होने से लोगों को स्वच्छ पानी मिलेंगा, मगर पिछले कई साल से पानी की टंकी का निर्माण होने की सूचना मिल रही है, मगर निर्माण शुरु नहीं हुआ। - राकेश
-गांव में पेयजल टंकी न होने के कारण हैंडपंपों पर भीड़ लगी रहती है। भीड़ होने के कारण कई बार कपड़े धोने के लिए ट्यूबवेल पर जाना पड़ता है। - कविता
गांव में पेयजल टंकी के निर्माण के लिए जल निगम की टीम का सर्वे हो चुका है। जल्द ही गांव में पेयजल टंकी का निर्माण शुरु होने की उम्मीद है। राकेश कुमार, ग्राम प्रधान
- मुजफ्फरपुर पोइस में विभाग की ओर से सर्वे पूरा हो चुका है। गांव में टंकी का निर्माण कराने के लिए बजट तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव पास होते ही गांव में पेयजल टंकी का निर्माण शुरु कराया जाएगा। - माधव मुकुंद, एई जल निगम।
मुजफ्फरपुर पोइस निवासी ईश्वरी देवी
मुजफ्फरपुर पोइस निवासी ईश्वरी देवी
मुजफ्फरपुर पोइस निवासी ईश्वरी देवी