फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर दो दिन दी जाएगी सर्जन की व्यवस्था, अधिकारी करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्जरी के मरीजों को अब जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले की प्रत्येक सीएचसी पर अब दो दिन सर्जन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगे।
विज्ञापन

जिले में आठ सीएचसी हैं। इनमें से किसी भी सीएचसी पर सर्जन की तैनाती नहीं है। सीएचसी पर सर्जरी कराने के लिए आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे मरीजों के समय और धन की बर्बादी होती है। अब जल्द ही मरीजों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक सीएचसी पर सप्ताह में दो दिन सर्जन लोगों की जांच करेंगे। सर्जन की तैनाती के उपरंात डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ रैंक के अधिकारी सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों से उपचार संबंधी फीडबैक लेंगे। उधर, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मरीजों को सीएचसी पर सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सप्ताह में दो दिन सर्जन की नियुक्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें