बड़ौत में घटनास्थल पर पहुंचे भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक सुरेश जैन रितुराज और साथ में स
बागपत। भारतीय जैन मिलन के विशिष्ट संरक्षक एवं भाजपा के मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज भी बुधवार को बड़ौत पहुंचे। जहां समाज के लोगों से पूरी स्थिति के बारे में जानकारी की और सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान से चर्चा करने के बाद घायलों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जैन समाज के लोगों की मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये और घायलों के लिए पचास-पचास लाख रुपये तुरंत दिए जाने की मांग है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस मांग को रखा जाएगा। हादसे में मृतकों के आवास पर जाकर सभी के परिवारों को सांत्वना दी। उनके साथ प्रदीप जैन एडवोकेट, राखी जैन, अनिल जैन बर्फखाना आदि रहे।