फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेंद्र ढाका के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेंद्र ढाका के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई
विज्ञापन

बागपत। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एडवोकेट सोमेंद्र ढाका को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर हर्ष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि सोमेंद्र ढाका पार्टी की स्थापना से ही जुड़े हुए हैं। वे सक्रिय सदस्य हैं और बागपत के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर जिले का मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह सैन ने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। नौशाद अली, संसार सिंह, सभासद सुधीर धामा, राजू सैनी, मांगेराम, एडवोकेट अमित, बबलू, मनीष तोमर, सुरजीत ढाका, एडवोकेट अजित सिंह, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें