बड़ौत। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सुरेंद्र पंवार ने कहा कि निजी स्कूल नर्सरी कक्षा से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। स्कूलों में बिना पढ़ाई कराए ही पूरी फीस वसूली जा रही है। ढाई-तीन साल के बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर फीस वसूला जाना तानाशाही है। कहा कि कोरोना काल में हर किसी के सामने समस्या थी, ऐसे में स्कूलों द्वारा किए जा रहे इस शोषण से निजात दिलाने की आवश्यकता है। छह माह की फीस माफ कराने की भी कार्यकर्ताओं ने मांग की। ज्ञापन देने वालों में सौदान सिंह, विक्रम सिंह, रामकिशन, अशोक कुमार, ब्रजपाल सिंह, बीरसैन, नाजिम, शाकिद अहमद, आरिफ, अब्दुल रज्जाक आदि शामिल रहे।