फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाइटेंशन लाइन में फाल्ट से आठ घंटे ठप रही पांच गांवों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- कान्हड़ बिजली घर की लाइन में फाल्ट होने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कान्हड़ बिजलीघर की हाइटेंशन लाइन में फाल्ट होने पर एक कस्बे समेत पांच गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक ठप रही। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाल्ट ठीक होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कान्हड़ बिजलीघर पर हाइटेंशन लाइन में रविवार की सुबह करीब चार बजे फाल्ट हो गया। जिससे दोघट कस्बे, गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, इदरीशपुर, रंछाड़ गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिस कारण पशुओं के लिए चारे, पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ी। ग्रामीण संजीव राठी, बिजेंद्र, नरेंद्र, कालू, जगवीर सिंह, कंवरपाल, राजीव कुमार आदि ने बताया कि सुबह बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण चारा नहीं काट पाए और पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर हाइटेंशन लाइन में फाल्ट की जानकारी होने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने दोपहर करीब 12 बजे ठीक किया। जिसके बाद आपूर्ति शुरू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मामले में बिजलीघर के अवर अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोघट और गांगनौली के बीच लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें