फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान पर आपूर्ति विभाग का छापा

विज्ञापन
घर में रखे राशन का रिकॉर्ड बनाते आपूर्ति निरीक्षक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
राशन की दुकान पर आपूर्ति विभाग का छापा
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर शनिवार की शाम आपूर्ति विभाग की टीम ने बरवाला गांव में राशन डीलर के यहां पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को कुछ राशन दुकान पर रखा मिला तो लगभग चावल के 60 कट्टे व गेहूं के पांच कट्टे दुकान से लगभग 100 मीटर दूरी पर दूसरी जगह आवास पर ताला बंद कमरे में रखे मिले। टीम ने ताला खुलाया और रखे गए राशन की वीडियोग्राफी की।
शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक बागपत राहुल पटेल को किसी ने सूचना दी कि बरवाला गांव का राशन डीलर एसएमआई गोदाम से राशन उठाकर बेचने के लिए बरवाला से होते हुए सिनौली गांव जा रहा हैै। सूचना पर टीम गांव पहुंची तो टीम को कुछ राशन दुकान पर उतरता मिला, बाकी राशन पूछने पर राशन डीलर आनाकानी करने लगा। कार्रवाई की चेतावनी पर आरोपी राशन डीलर टीम को लेकर दुकान से लगभग 100 मीटर दूर एक दूसरे मकान में लेकर पहुंचा, जहां पर एक कमरे के अंदर सरकारी राशन के चावल के 60 कटटे व गेहूं के पांच कट्टे रखे मिले। इसके अलावा एक दूसरे कमरे में भी कुछ राशन रखा मिला। जिसकी टीम ने वीडियोग्राफी कराई। टीम द्वारा पूछने पर राशन डीलर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि कालाबाजारी की सूचना पर छापेमारी की गई थी। राशन दुकान की बजाय दुकान से दूर एक अलग मकान में 60 कट्टे चावल व पांच कट्टे गेहूं का मिला है। एसएमआई से गोदाम से राशन डीलर द्वारा उठाए गए राशन का ब्योरा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, राशन डीलर सुरेशपाल ने आरोप निराधार बताया और कहा कि निर्माण कार्य के चलते राशन को दुकान की बजाय दूसरी जगह रखा गया है, कोई कालाबाजारी नहीं की गई है।

बंद कमरे को खोलता आदमी- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें