बागपत। बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकली रही तो शाम को बादल गरजने लगे। मौसम में अचानक बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। तेज हवा के साथ कई जगह बूंदाबांदी भी हुई।
पिछले कई दिनों से गर्मी बढ़ रही थी, जिससे तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार शाम को मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। जिससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। उधर, बड़ौत में भी शाम को नगर और देहात के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।