फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजरा और टटीरी की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंम ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सूजरा और टटीरी की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अंडर-19 व 17 वर्ग की क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सूजरा और टटीरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने और लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की सलाह दी। कॉलेज में हुई अंडर-19 वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच जनता इंटर कॉलेज सूजरा व डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी के बीच खेला गया। मैच में सूजरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम 44 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

अंडर 17 वर्ग का फाइनल मीतली और टटीरी के बीच खेला गया। इसमें टटीरी की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। मितली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 63 रनों का स्कोर बनाया। मैच में अजहर ने 21 रन बनाए। टटीरी की ओर से रोहित व प्रवीण ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टटीरी की टीम ने चार ओवर में 64 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में सबसे अधिक गौरव ने 26 और रोहित ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

मैच में शिवदत्त द्विवेदी और दीपक सिन्हा अंपायर और अमित कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में आकाश चौधरी, पीटीआई संजय कुमार, अजयवीर, राकेश शर्मा, राजेश, हरिओम शर्मा, बिट्टू, सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें