बागपत। दि बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का नया पेराई सत्र 31 अक्तूबर से आरंभ होगा। इस समारोह में डीएम शकुंतला गौतम मुख्य अतिथि होंगी।
चीनी मिल समिति के उप सभापति वीरेंद्र राणा और प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि 31 अक्तूबर को पेराई सत्र आरंभ होगा। इससे पहले जिले की मलकपुर चीनी मिल में पेराई आरंभ हो चुकी है। रमाला चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ सीएम योगी आदित्य नाथ करेंगे। उधर, चौगामा क्षेत्र में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो गई है। पुसार में मुख्य गन्ना प्रबंधक राज कुमार तोमर ने बताया कि भैंसाना चीनी मिल में 31 अक्तूबर को पेराई शुरू होगी। इस वर्ष 1.30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा। 15 गन्ना क्रय केंद्र रमाला मिल को चले गए हैं। गांगनौली व भगवानपुर नांगल में रमाला मिल के गन्ना क्रय केंद्र लगाए हैं। आठ गन्ना क्रय केंद्रों पर बुधवार को तौल शुरू होगी। उन्होंने कहा कि घटतौली नहीं होने दी जाएगी।