फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: अचानक छाया कोहरा, वाहनों की रुकी रफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कोहरे के बीच से गुजरते वाहन
विज्ञापन
बड़ौत। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक मौसम पूरी तरह से साफ था, लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे सूरज दिखाई देना शुरू हुआ, उसके साथ कोहरा भी जाने लगा। मौसम में अचानक हुए बदलाव को देखकर हर कोई हैरान था। चारों ओर कोहरे के बढ़ते दायरे से दिखाई भी कम देने लगा था।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। आमतौर पर फरवरी माह में कम हो कोहरा देखने को मिलता है, लेकिन तीन दिनों से चल रही ठंडी हवा के बाद सुबह अचानक कोहरा छा जाने से तापमान में गिरावट आई है। घने कोहरे के कारण हाइवे पर लोगों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत आ रही है। हाईवे और अन्य मार्गों पर आने जाने वाले लोगों को कोहरे से काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें