ग्राम सिंघौली तगा में छात्रवृत्ति की सफल छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित करती शिक्षिकाएं
- फोटो : KAHKRA
छात्रवृत्ति परीक्षा की सफल छात्राएं की गईं सम्मानित
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम सिंघौली तगा स्थित कंपोजिट विद्यालय की आठ छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सिघौली तगा के कंपोजिट विद्यालय की आठ छात्राओं और ग्राम भैड़ापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। होनहार छात्राओं की सफलता से शिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कीर्ति और खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका शर्मा ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान छाया सिंह, मधु, शानू निगम आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।