फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। राशन विक्रेता कल्याण समिति बागपत के एक प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी एबी सिंह से मिला। ज्ञापन देकर राशन विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जिला पूर्ति अधिकारी ने क्षेत्र के बड़ागांव की राशन विक्रेता सीमा त्यागी की निरस्त की गई दुकान को तत्काल बहाल कर दिया। मिड-डे मिल के राशन की बकाया राशि शासन से जल्द दिलवाने समेत सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर विजयपाल सिंह, पदम सिंह, राजकुमार बसी, मुकेश कौशिक, सतीश त्यागी शरफाबाद, फुरकान रटौल, सुभाष बंसल, प्रवेश कर्दम, सतेंद्र धामा, कुलदीप मेवला आदि राशन विक्रेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें