फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी नहीं रुकेगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। क्योंकि एक सप्ताह की छुट्टी को देखते हुए 15 से ज्यादा स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर पढ़ाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

सावन माह की कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अधिकतर कांवड़िये शिवालयों की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर कोई हादसा नहीं हो, इसलिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण विद्यार्थियों का स्कूलों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए ही जिला प्रशासन ने 20-27 जुलाई तक सभी स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी है। इस तरह एक सप्ताह तक स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो, इसलिए स्कूलों ने तुरंत ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी है।
जिले में करीब 80 निजी स्कूल है और इनमें से 15 से ज्यादा ने बुधवार को ऑनलाइन कक्षा चलाकर पढ़ाई कराई। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर निरंतरता बनी रहती है और वह स्कूलों की तरह उतना ही समय पढ़ाई जरूर करते हैं। इस तरह कुछ स्कूलों के ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की जानकारी मिलने पर अन्य स्कूलों के संचालक भी बृहस्पतिवार से इस तरह ही पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाएं चलाने से विद्यार्थी समय सारिणी के अनुसार नियमित पढ़ाई करते हैं और इस तरह घर रहकर भी उनका समय खराब नहीं होता है। उनको पढ़ाई में कोई बाधा आती है, तो वह शिक्षक से ऑनलाइन कक्षा के दौरान पूछकर उसे दूर भी कर सकते हैं। - अमित चौहान, प्रधानाचार्य गेटवे इंटरनेशनल स्कूल
कांवड़ यात्रा के कारण एक सप्ताह की छुट्टी की गई है। एक सप्ताह पढ़ाई नहीं होती है, तो विद्यार्थियों की निरंतरता बिगड़ जाती हैं। इसके अलावा घर में खेलकूद ज्यादा करते हैं। इन सभी कारण से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं, जिससे पढ़ाई नियमित रहे और स्कूल की तरह ही पढ़ाई को पूरा समय विद्यार्थी देते रहे। - अजय गोयल, प्रबंधक सेंट एंजेल्स स्कूल
स्कूल में छुट्टी के दौरान घर में रहकर नियमित पढ़ाई नहीं करते हैं, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं चलती है तो बेटे इस तरह ही पढ़ाई करते हैं, जैसे स्कूल में पढ़ाई होती है। पढ़ाई नियमित होती रही, उसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाना काफी अच्छा है। - प्रेम गुलियानी, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें