फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: नए सत्र में नए भवनों में बैठकर पढ़ाई करेंगे छात्र

Sat, 18 Feb 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 33 जर्जर विद्यालयों के निर्माण की तैयारी
विज्ञापन

- उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए 26.25 लाख और प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए 14 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों के छात्र नए भवन में बैठकर पढ़ाई करेंगे। जिले के जर्जर 33 विद्यालयों में नई इमारत का निर्माण कराने की अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू कराया गया है। शासन स्तर से एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग के निर्माण के लिए 26.25 लाख रुपये और एक प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए 14 लाख 8500 रुपये का बजट निर्धारित किया है।
जिले में 64 उच्च प्राथमिक, 136 कंपोजिट और 332 प्राथमिक विद्यालय हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 120 जर्जर विद्यालयों की सूची तैयार कराकर शासन से विद्यालयों का निर्माण कराने की मांग की गई थी। पहले चरण में दो उच्च प्राथमिक व 31 प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण के लिए चयन किया गया है। जिला समन्वयक निर्माण सौरभ शुक्ला ने बताया कि उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए अलग-अलग बजट निर्धारित किया गया है। दो उच्च प्राथमिक और 31 प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए चार करोड़ 89 लाख, 13 हजार 500 रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन में कमरे और बरामदे का निर्माण कराने के साथ-साथ कायाकल्प योजना के तहत गुणवत्ता को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिलाना ब्लॉक में पांच, छपरौली ब्लॉक में छह, बड़ौत में तीन, खेकड़ा में सात और बिनौली में 12 विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय के भवनों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जाना है। कुछ भवनों का निर्माण शुरु हो चुका है, जबकि अन्य का निर्माण जल्द शुरु होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें