फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल तैयार करेंगे विद्यार्थी, इनाम में मिलेगा टैबलेट

Sat, 21 Sep 2024 05:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत क्विज और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता पांच विद्यार्थियों को टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए विभाग की ओर से 4.58 लाख रुपये का बजट स्कूलों में भेजा गया है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में क्विज व विज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों का चयन कर सूची खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। प्रतियोगिता कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थी विज्ञान के मॉडल तैयार करेंगे। जिला स्तर चयनित पांच विद्यार्थियों को विभाग की ओर से टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह सदस्यी समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति में डायट प्राचार्य अध्यक्ष, बीएसए सदस्य सचिव के अलावा जिलाधिकारी द्वारा नामिति एक सदस्य, जीआईसी के विज्ञान विषय के दो प्रवक्ता और डायट के विज्ञान विषय के प्रवक्ता सदस्य होंगे।
-

वर्जन - स्कूलों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज एवं विज्ञान की प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रतियोगिता कराने के लिए विद्यालयों में 4.58 लाख रुपये का बजट भेजा गया है। जिला स्तर पर चयनित पांच विजेताओं को विभाग की ओर से टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। - यतेंद्र सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें