फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों को किताबों के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

Mon, 10 Apr 2023 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के प्रमुख विषयों का मासिक पाठ्यक्रम वेबसाइट पर किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को किताब और पाठ्यक्रम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान करने के लिए बोर्ड ने कक्षा नौ से 12वीं तक के प्रमुख विषयों का मासिक पाठ्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र परिषद की वेबसाइट से मासिक पाठ्यक्रम अपलोड कर पढ़ाई कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए नई पहल शुरु की है। परिषद की ओर से वेबसाइट पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया है। बोर्ड ने स्कूलों में नियमित पठन-पाठन के लिए कक्षा नौ से 12 तक के प्रमुख विषयों का मासिक पाठ्यक्रम का विभाजन कर www.upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया है। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से किताबें व पाठ्यक्रम डाउनलोड कर पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सत्र 2023-24 के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रकाशित पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए इन पुस्तकों के लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। छात्र वेबसाइट से पुस्तक और पाठ्यक्रम डाउनलोड कर पढ़ाई कर सकते हैं। वेबसाइट पर पाठ्यक्रम अपलोड होने से छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें