फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों को ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
बागपत। यूपी बोर्ड के वंचित छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए एक ओर मौका दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों का ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड करने और कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा दो चरणों में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए एक ओर मौका दिया है। इसके लिए परिषद ने शुक्रवार तक परीक्षा से वंचित रहने वाले छात्रों का ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्रों का ब्योरा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें