बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरु हो गई है। इस बार हाईस्कूल के छात्र पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट पर देंगे। परीक्षा में छात्र-छात्राओं को परेशानी न हो इसके लिए परिषद की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी है। छात्र परिषद की वेबसाइट पर जाकर ओएमआर सीट भरने के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा बदले हुए पैटर्न पर होगी। परीक्षा में छात्र-छात्राओं को उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भी मिलेगी। परीक्षा में छात्रों को 70 नंबर का प्रश्नपत्र मिलेगा। इसमें से 50 अंक के प्रश्नों का हल उत्तर पुस्तिका, जबकि 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर सीट पर देना होगा।
ओएमआर सीट का मूल्यांकन स्कैनिंग मशीन और कंप्यूटर से होगा। जिससे ओएमआर सीट में कोई भी गलती होने पर छात्रों के नंबर कट जाएंगे। परीक्षा में ओएमआर सीट भरने में परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए परिषद की ओर से वेबसाइट पर ओएमआर सीट के सैंपल अपलोड कर सीट को भरने में बरती जाने वाली सावधानियों की एडवाइजरी जारी कर दी है।
इन बातों का रखें ध्यान
- सीट भरते समय केवल काले या नीले पैन का ही प्रयोग करें
- प्रश्न का उत्तर उनके सामने दिए क्रमांक में ही अंकित करें
- ओएमआर सीट में कटिंग या ओवर राइटिंग से बजे
- सीट में व्हाइटनर का प्रयोग न करें
- प्रश्न का उत्तर देते समय गोले में पूरा निशान अंकित करें
- एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक ही गोले में निशान लगाए
-
कोट...
- हाईस्कूल के छात्र बोर्ड परीक्षा में पहली बार ओएमआर सीट पर परीक्षा देंगे। छात्रों की सुविधा के लिए परिषद की ओर से वेबसाइट पर सीट के सैंपल पेपर और एडवाइजरी जारी की है। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी आसानी होगी। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक