फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर ढोल नगाड़ों से किया स्वागत

विज्ञापन
बागपत में बाईक रैली का फूलों की वर्षा कर स्वागत करते गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के बच्चें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत से बागपत तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में स्वागत किया। स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने सांसद और डीएम को माला पहनाकर स्वागत किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ सलामी दी। स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल ने कहा कि छात्र देश के कर्णधार हैं और प्रत्येक छात्र को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि सभी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। तिरंगा यात्रा का हिस्सा होना अपने आप में बड़ी बात है। इस मौके पर अजय राणा, प्रतिभा राज, नीरज, संध्या, सानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें