फोटो - 8
संवाद न्यज एजेंसी
दोघट/रमाला। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी के छात्र-छात्राओं ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बे में प्रभात फेरी निकाली।
प्रभात फेरी से पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं को शहीदों के इतिहास के बारे में जानकारी दी। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राएं देश भक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर विपिन राठी, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, नूर मोहम्मद, सलीम, जितेंद्र कुमार भाटी सहित कालेज का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। उधर, प्राथमिक विद्यालय आचार्य खेड़ा के छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभातफेरी और तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और ग्राम प्रधान भुपेंद्र ने प्रभातफेरी व तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की झांकियां भी निकाली गईं। इस मौके पर सुधीर कुमार, अनुज कुमार, पंकज, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।