फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ग्राम काठा मे जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे, शिक्षिकाए - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। ग्राम काठा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूक रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य कर्मी रैली निकालकर ग्रामीणों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। सोमवार को ग्राम काठा में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर रेमन ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढककर रखने, घर और घरों के पास पानी इकट्ठा ना होने देने, कूलर व गमलों को सप्ताह में खाली कर सुखाने आदि को लेकर जागरूक किया गया। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलभराव रोकने, खाने से पूर्व साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच न करने और नियमित शौचालय का प्रयोग करने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने के प्रति सजग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें