बड़ौत (बागपत)। मुस्तफाबाद दिल्ली में मदरसे में पढ़ रहे छात्र पैदल ही सहारनपुर के लिए निकल पड़े। शनिवार को 60 किमी का रास्ता तय कर बड़ौत पहुंचे। दिल्ली के मुस्तफाबाद मदरसे में पढ़ रहे सहारनपुर निवासी लुकमान, मोहम्मद नदीम, अब्दुल अलीम पैदल ही अपने शहर के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार को दिल्ली से चले थे, 60 किलोमीटर का रास्ते तय कर शनिवार को बड़ौत पहुंचे। उन्हें रास्ते मेें खाने व पानी की दिक्कतें हुई, किसी तरह पानी व फल खाकर थकान उतारी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में ही सिलाई का काम करने वाले मुजफ्फरनगर के रीसब अली, तालीम भी पैदल ही चलकर बड़ौत से गुजरते समय काफी परेशान दिखाई दे रहे थे।