फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
नांगल के मॉडल एजुकेशन एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली। नंगला गांव स्थित मॉडर्न एजुकेशन एकेडमी में सोमवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने 12 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जनता वैदिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जय कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने रिवर क्लीनर, स्वसन तंत्र, सोलर सिटी, वाटर टरबाइन, फिल्टर वाटर, रोबोट, हाइड्रोलिक ब्रिज, वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, हेलीकॉप्टर के प्रोजेक्ट देखे।
प्रदर्शनी में रिवर क्लीनर प्रोजेक्ट पर रोहित अमन, मोनिश, जुनैद की टीम ने प्रथम, स्वसन तंत्र का प्रोजेक्ट बनाने पर वंशिका, सोनाक्षी, समरीन को द्वितीय व सोलर सिटी प्रोजेक्ट बनाने वाली स्वाति, चंचल, सोनम, पारुल, कनिष्का ने तृृतीय स्थान हासिल किया। मौके पर स्कूल प्रबंधक मोहन दुहूण, राधे श्याम, अनुज कौशिक, सूरज चौहान, पंकज चौहान, मुकेश दुहुण, अंजलि शर्मा, प्रियंका, खुशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें