फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली व दीपक सज्जा प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली व दीपक सज्जा प्रतियोगिता मेें छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को दीपावली पर्व पर रंगोली व दीपक सज्जा प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेधावियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के संजय जैन, डायेक्टर हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

ग्रोवेल स्कूल में डायरेक्टर व रालोद नेता विश्वास चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समां बाधा। सेंट आरवी कांवेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारु जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने किया। बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विद्या सागर पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक मनोहर सिंह व डायरेक्टर रवि तोमर ने किया। उन्होंने बच्चों सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त रेजोनेंस स्कूल में प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक व दिगंबर जैन बाल सदन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली व दीपक सज्जा सभी का मन मोह लिया। स्कूल की ओर से सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उधर, दून पब्लिक स्कूल में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य आकर्षण सेल्फी प्वाइंट रहा। मुख्य अतिथि संजीव जैन सिक्का, किरण जैन, प्रबंधक प्रशांत जैन, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह व मीनाक्षी सिंघल ने बच्चों को सम्मानित किया। यहां रेखा, पूनम, गौरव, नीना, अनु, निधि, आकांक्षा, मोहिनी का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें