फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ज्ञान सीख अपनी प्रतिभा को चमकाएं छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को 40 कंप्यूटरों से निर्मित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ हुआ। लैब का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने फीता काटकर किया। प्रो. आर्य ने कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान जीवन में सफलता का रास्ता खोलता है। हर बच्चे को कंप्यूटर सीखना चाहिए। प्रधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री, पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, अशोक धनोरा, डॉ. ब्रजपाल सिंह, प्रधान अरविंद तोमर, विजय, फूल सिंह ने भी छात्र छात्राओं से मन लगाकर कंप्यूटर शिक्षा को सीखने का आवाहन किया। डीएम बलरामपुर श्रुति व एसएसपी अयोध्या शैलेश पांडेय ने भी मोबाइल पर अपने उद्बोधन में कंप्यूटर लैब के शुभारंभ पर कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, महासचिव डॉ. रवि पंवार, सतगामा चौधरी कर्ण नंबरदार, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, बाबूराम, ब्रजमोहन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें