सद्भावना मैराथन में दौड़े विद्यार्थी, हिंदू-मुस्लिमों ने बरसाए फूल
बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए सद्भावना मैराथन कराई गई। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से कराई गई मैराथन को एसपी नीरज कुमार जादौन ने राष्ट्र वंदना चौक से हरी झंडी दिखाई। सद्भावना मैराथन में छात्र-छात्राएं दौड़े तो हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर उनपर खूब फूूल बरसाए।
राष्ट्र वंदना चौक पर सद्भावना मैराथन के लिए मंगलवार सुबह ही शहर के लोग उमड़ पड़े। मैराथन शुरू करने से पहले एसपी नीरज कुमार जादौन, गेटवे के मैनेजर कृष्णपाल, प्रधानाचार्य अमित चौहान समेत अन्य ने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। एसपी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को शुरू कराया। मैराथन में हाथ में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं के साथ ही हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग भी दौड़े। यह मैराथन गेटवे स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हुई। उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन को पंजाबी समाज के प्रेम गुलयानी व मुस्लिम समाज के हाजी आजाद सैफी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। एसपी ने कहा कि जब तक एकता कायम है, तब तक देश की सुरक्षा कायम रहेगी। इसलिए सभी को जाति व धर्म से ऊपर उठकर केवल राष्ट्रहित में सोचना चाहिए और हमेशा राष्ट्र को वरीयता देनी चाहिए। इस दौरान रामनिवास, देवेंद्र धामा, आनंद चौहान, कर्म सिंह चौहान, सोनू सैफी, संजय शर्मा, अजय राणा, अनुराधा शर्मा, सवेरा जैन, शिरिन, सानिया, संध्या, अनुज, नीरज आदि मौजूद रहे।
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर तिरंगा लेकर मैराथन दौड़ में भाग लेते गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्?- फोटो : BAGHPAT
बगपत के राष्ट्र वंदना चौक पर मैराथन दौड़ के दौरान देश भक्तर के नारे लगाते बच्चें- फोटो : BAGHPAT
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर बच्चों से फीताकटवाकर मैराथन दौड़ का शुभारंम करवाते एसपी नीरज कुमा?- फोटो : BAGHPAT