बड़ौत (बागपत)। इलाहाबाद, जौनपुर, बनारस, बलिया, गाजीपुर, कासगंज, गोरखपुर समेत अन्य जगहों से 40 से अधिक छात्र नगर की बड़का रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र है। छात्र ब्रिजेश ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही कॉलेज बंद हो गया था। उस समय सभी छात्र कॉलेज के पास बने एक हॉस्टल में रहते थे। लॉकडान-1 व लॉकडाउन-2 में उन्हें खाद्य सामग्री व जरूरत चीजें मिलती रही, लेकिन लॉकडाउन-3 के बाद उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसी तरह अब तक का समय गुजारा। मंगलवार को सभी छात्रों ने चंदा एकत्रित कर 90 हजार में डीसीएम बुक किया और घर वापसी की। प्रशासन से इजाजत लेकर रवाना हो गए।