चांदीनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता और मैदान में काफी बड़ी घास होने का मामला उठाया। इसको लेकर वह प्रधानाचार्य से मिले और उनके सामने समस्या रखी।
विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार सिंह से खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की बात बताई। इसके अलावा मैदान में काफी घास होने और उसकी सफाई नहीं कराने की समस्या रखी। छात्रों का कहना है कि खेलने की कोई जगह नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके परिजन मिलने आते हैं तो कर्मचारी उनके साथ सही व्यवहार नहीं करते हैं।
प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार सिंह का कहना है कि खाने को दिखवाया गया था, जिसकी गुणवत्ता सही मिली। मैदान की तुरंत ही सफाई करा दी गई और अब मैदान पूरी तरह से साफ हो चुका है। उनका कहना है कि छात्र भी संतुष्ट है।