बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता राहुल ने बताया कि कॉलेज में चस्पा की गई मेरिट के आधार पर छात्रों के दाखिले नहीं लिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि जिन छात्रों के नाम मेरिट में नहीं है, उनके दाखिले किएं जा रहे है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर छात्र-छात्राओं को शांत किया। प्रदर्शन करने वालों में रोहित कुमार, मनीष, सचिन कुमार, अजय कुमार, अमरदीप, दीपक, विजय, सागर दांगी, गौतम, बादल, आरिफ, साहिल, अफजाल, शुभम, दानिश, नीरज, अभिनव शामिल रहे।