फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पॉलीटेक्निक में परीक्षा छोड़ रहे छात्र

Sat, 29 Jun 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पॉलीटेक्निक से छात्रों का मोहभंग हो रहा है। यही कारण है कि छात्र लगातार परीक्षाएं छोड़ रहे हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन भी चिंतित है।
विज्ञापन

22 जून से पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षाएं (सम सेमेस्टर) शुरू हो गई थी। पहले ही दिन एक नकलची अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया था। दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक, कोताना किरठल को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। परीक्षा में छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है। केंद्र पर विभिन्न कॉलेजों के 800 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन कभी भी सभी छात्र उपस्थित नहीं रहते। औसतन 150 से अधिक परीक्षार्थी प्रतिदिन अनुपस्थित रहते हैं। केंद्र अधीक्षक रणंजय लांबा ने बताया कि परीक्षा में शासन की मंशा और मिले निर्देशों के बाद सख्ती की गई है। परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों पर सख्ती की जा रही है। इसी सख्ती का परिणाम है कि छात्र काफी संख्या में परीक्षा छोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी कैमरों से भी पैनी नजर रखी गई। इस बार छात्रों की कोई पढ़ाई नहीं हो सकी है और बिना तैयारी के छात्र परीक्षा में बैठे हुए हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने भी परीक्षा में बड़ी संख्या में गैर हाजिर चल रहे छात्रों को लेकर चिंता जताई है। राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना के प्रधानाचार्य लख्मीचंद ने बताया कि बोर्ड ने इस संबंध में सभी को इस मामले में रिपोर्ट देने को भी कहा है।
विज्ञापन


60 छात्र रहे गैरहाजिर
बड़ौत। दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक के केंद्र अधीक्षक रणंजय लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को हुई परीक्षा में 60 परीक्षा अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हुई परीक्षा में 65 में से 32 और दूसरी पाली की परीक्षा में 387 में से 28 छात्र गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें