फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्रा का हत्यारोपी चाचा गिरफ्तार, कार बरामद

Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। पांची गांव में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने छात्रा के हत्यारोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और शव को हिंडन नदी में फेंकने में प्रयुक्त की गई कार बरामद कर ली। जिसमें पुलिस ने हत्यारोपी चाचा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पांची गांव की दसवीं कक्षा की छात्रा जिया उपाध्याय (16) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर किशोरी को बरामद कराने की मांग की थी। पुलिस ने चांदीनगर थाने में तैनात किशोरी के होमगार्ड पिता प्रमोद को हिरासत में लेकर दो फरवरी को मुकारी गांव में हिंडन नदी से छात्रा जिया उपाध्याय का शव बरामद किया गया था।
पूछताछ में प्रमोद ने बताया था कि 23 फरवरी को उसने अपनी बेटी जिया को एक युवक से मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया था। जिससे गुस्से में उसने अपनी बेटी की रात में ही गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद भाई मोहित के साथ मिलकर शव को हिंडन नदी में फेंककर घर आ गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की हत्या के मुकदमे में आरोपी मोहित निवासी पांची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें