फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बोर्ड परीक्षा में छात्र बढ़े, एक केंद्र हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं और 12वीं के लिए वर्ष 2021-22 में हुई परीक्षा से 1564 परीक्षार्थी अधिक परीक्षा देंगे। इस बार परीक्षार्थी बढ़ गए हैं, जबकि जिला स्तर पर पिछले साल से एक परीक्षा केंद्र कम निर्धारित कर सूची परिषद को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021-22 में हुई बोर्ड परीक्षा में दसवीं व 12वीं की परीक्षा के लिए 30107 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 15229 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 14868 पंजीकृत है। जबकि इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 31669 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें 10वीं की परीक्षा के लिए 16086 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 15583 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
इस बार होने वाली परीक्षा में 10वीं में 857 और 12वीं में 715 छात्र-छात्राएं अधिक परीक्षा देंगे। जिले में पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें चार राजकीय विद्यालय और 40 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया था। जिले में छात्रों की संख्या बढ़ने के बावजूद जिला स्तर पर 43 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर सूची परिषद को भेजी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले के विद्यालयों में पिछले साल के मुकाबले सुविधाएं और छात्र धारण क्षमता बढ़ गई है।
विज्ञापन

छात्र धारण क्षमता के आधार पर ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का चयन वहां मौजूद सुविधाओं और छात्र धारण क्षमता के आधार पर किया जाता है और उसी आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत परीक्षार्थियों का ब्योरा
वर्ष पंजीकृत छात्र कुल
दसवीं 12वीं
2022-23 16086 15583 31669
2021-22 15229 14868 30107
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें