फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यार्थियों ने की घुड़सवारी , पूल पार्टी में किया धमाल

विज्ञापन
गर्मी से राहत:-  बागपत के इंद्रप्रस्थ प​ब्लिक स्कूल काठा में समर कैंप के दौरान गर्मी से राहत के - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में बुधवार को समर कैंप हुआ। वहां विद्यार्थियों ने तैराकी के साथ ही घुड़सवारी और पूल पार्टी की। समर कैंप में विद्यालय निदेशक अक्षय चौधरी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाें से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के तनाव को दूर करने के लिए मनोरंजन कराना है। कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने तैराकी के साथ ही घुड़सवारी, बिना आग के खाना बनाने की गतिविधि सीखी। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी से बर्तन व खिलौने बनाने, व्यंजन बनाना आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें