फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन न होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन न होने पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। कहना था कि कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं में दाखिला लेने को लेकर कई दिनों से चक्कर काट रहे है। आरोप लगाया कि जिन छात्रों के मात्र 50 प्रतिशत अंक है, उन्हें दाखिला दिया जा रहा है, जबकि 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को कॉलेज के चक्कर काटने पड़ रहे है। उन्होंने कॉलेज कर्मचारियों पर माइनोरिटी फार्म के नाम पर अवैध उगाही करने और प्रोस्पेक्टस फार्म को 250 रुपये में देनेने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में आशु, सांरग पंवार, अब्बास, राधा, मुस्कान, रितिक, भावना, शिवम, अभिषेक, तनु, मेघा, मधु, कपिल, नैना, रोहित, टीना शामिल रहे। उधर, प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध उगाही जैसा कोई मामला नहीं है, फिर भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें